सैदपुर: विद्युत कार्यशाला का DM ने किया औचक निरीक्षण, पेंडेंसी देखकर दिए कड़े निर्देश, टीकाकरण केंद्र पर बच्चों में बाँटी चॉकलेट
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने बुधवार को सैदपुर में विद्युत कार्यशाला का औचक निरीक्षण कर ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्य और लंबित मामलों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने अनौनी स्थित विद्युत उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। कार्यशाला पहुंचे जिलाधिकारी ने वहां मौजूद ट्रांसफार्मरों की स्थिति देखी।