बक्सर: वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट के पास पुलिस ने एक कार से 134.400 लीटर शराब की जब्त
Buxar, Buxar | Apr 12, 2026 शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। बिहार-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु पर सघन जांच अभियान के दौरान 1 तस्कर शराब से भरी कार छोड़कर फरार हो गया।उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि उत्पाद इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में चेक पोस्ट पर वाहन जांच की जा रही थी। तभी 1 कार दिखाई दिया।