फतेहाबाद: डौकी के नरि कांकर में अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापा, तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद: डीसीपी ने दी जानकारी
Fatehabad, Agra | Sep 22, 2025 डॉगी के ग्राम नरि कांकर में पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापा मार कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी फरार हो गया। पंचायत चुनाव में खपाने के लिए फैक्ट्री में हथियार बनाए जा रहे थे । इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा, हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। डीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।