लखीसराय: लखीसराय स्टेशन पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत, श्राद्ध में शामिल होने घर लौट रहा था
लखीसराय रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड अंतर्गत बाल सलहरपुर निवासी जोगिंदर यादव के पुत्र बहादुर यादव के रूप में हुई है।बताया जाता है कि मृतक बहादुर यादव झारखंड बोकारो में रहकर मजदूरी का कार्य करता था।