खींवसर: खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक आज अजमेर के दौरे पर, किसान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए
नागौर जिले के खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा आज शुक्रवार को अजमेर के दौरे पर रहे। इस दौरान अजमेर में आयोजित किसान सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं कार्यक्रम से पूर्व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अजमेर पहुंचने पर हेलीपैड पर स्वागत किया।वहीं उनके साथ मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम केलरू भी मौजूद रहे।