खींवसर: खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक आज खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा आज गुरूवार को खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे।इस दौरान खींवसर क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं खींवसर में नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा ने आज जनसुनवाई भी की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।