कुंडा: जमेठी बंझोलिया में हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कुंडा के जमेठी बंझोलिया गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी आनन्द को कुंडा पुलिस ने गुरुवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।