लखीसराय: नया बाजार से दलित शोषण मुक्ति मंच ने निकाला प्रतिरोध मार्च, जमकर की नारे बाजी
लखीसराय। दलित शोषण मुक्ति मंच के बैनर तले को बिहार सरकार के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च नया बाजार स्थित केआरके हाई स्कूल मैदान से निकलकर नया बाजार मुख्य मार्ग होते हुए जिला मुख्यालय मंगलवार की दोपहर 3:15 पर पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दलित समाज पर हो रहे कथित अत्याचार के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की।