मंडला: नरैनी के जंगल में मृत गाय के अवशेष काटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Mandla, Mandla | Apr 4, 2026 चौकी अंजनियां क्षेत्र के नरैनी जंगल में मृत गाय के अवशेष काटकर फेंकने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार 3 बजे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गौमांस बेचने की फिराक में थे। जानकारी के मुताबिक 3 अप्रेल को हरनाही टोला निवासी पशु मालिक मुकेश उइके की गाय जंगल में मृत अवस्था में पाई गई।