आरा: मंझौवा बांध के समीप इठ-पत्थर से कुचलकर एक महिला की हत्या, शव मिलने के बाद मची अफरा-तफरी
Arrah, Bhojpur | Oct 8, 2026 भोजपुर में मंझौवा बांध के समीप एक अज्ञात महिला का हत्या किया हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह आसपास के दुकानदारों की नजर जब महिला के शव पर पड़ी, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय वार्ड पार्षद और पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।