करछना: एडीए कॉलोनी नैनी में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद वीर सपूतों को याद करते हुए कैंडल जला कर दी गई श्रद्धांजलि।
एडीए कॉलोनी नैनी में बुधवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद वीर सपूतों को याद करते हुए कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन धारण का श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान युवाओं के द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम,इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए गए। जिस मौके पर राज सिंह चंदेल, विकास विश्वकर्मा, एसपीओ टीम प्रभारी अजय राज सिंह, सहायक थाना प्रभारी मनीष विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे