Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

Love कुमार सरगरा

Badgaon, Udaipur | Jun 5, 2026

MORE NEWS

Udaipur के चेतक सर्कल चौराहे पर स्थित शिवाली रेस्टोरेंट एंड डाइनिंग हॉल के बाहर अचानक आग लग गई,पड़ोसी अनूप तिवारी की सतर्कता से बड़ा हादसा टला !#rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #udaipurpolice

Udaipur के चेतक सर्कल चौराहे पर स्थित शिवाली रेस्टोरेंट एंड डाइनिंग हॉल के बाहर अचानक आग लग गई,पड़ोसी अनूप तिवारी की सतर्कता से बड़ा हादसा टला !#rajdhani_khabar #udaipur #viralvideos #udaipurpolice

Badgaon, Udaipur | Jun 5, 2026

फ़ायनेंसर क्रिकेट लीग का शानदार समापन, Shreeji Associate बनी चैंपियन
उदयपुर। प्रमुख प्रायोजक SDV FinConsultant LLP एवं सह-प्रायोजक Rangauri Group के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय बैंकर्स एवं लोन कंसल्टेंट्स क्रिकेट टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण माहौल में सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में उदयपुर उद्योग जगत से जुड़े बैंकर्स और लोन कंसल्टेंट्स की 12 टीमों के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला Shreeji Associate और Jamboo Finance के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में Shreeji Associate ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम का नेतृत्व कप्तान उमेश मेनारिया ने किया।
समापन समारोह में विजेता टीम Shreeji Associate को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि Jamboo Finance को उपविजेता (रनर-अप) ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए। अमित माली को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वहीं रोहित राठौड़ को बेस्ट बैट्समैन, जयेश धन्नावत को बेस्ट बॉलर तथा शर्वेश अग्रवाल को बेस्ट फील्डर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजक मनोज विजय, राज, देवेंद्र पानेरी, पिंकेश, प्रमोद मेनारिया, अक्षय श्रीमाली, रोहित मेनारिया, कैलाश माली, महेंद्र एवं हिमांशु ने सभी प्रतिभागी टीमों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन उद्योग जगत में आपसी सहयोग, खेल भावना और स्वस्थ संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फ़ायनेंसर क्रिकेट लीग का शानदार समापन, Shreeji Associate बनी चैंपियन उदयपुर। प्रमुख प्रायोजक SDV FinConsultant LLP एवं सह-प्रायोजक Rangauri Group के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय बैंकर्स एवं लोन कंसल्टेंट्स क्रिकेट टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण माहौल में सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में उदयपुर उद्योग जगत से जुड़े बैंकर्स और लोन कंसल्टेंट्स की 12 टीमों के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला Shreeji Associate और Jamboo Finance के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में Shreeji Associate ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम का नेतृत्व कप्तान उमेश मेनारिया ने किया। समापन समारोह में विजेता टीम Shreeji Associate को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि Jamboo Finance को उपविजेता (रनर-अप) ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए। अमित माली को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वहीं रोहित राठौड़ को बेस्ट बैट्समैन, जयेश धन्नावत को बेस्ट बॉलर तथा शर्वेश अग्रवाल को बेस्ट फील्डर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजक मनोज विजय, राज, देवेंद्र पानेरी, पिंकेश, प्रमोद मेनारिया, अक्षय श्रीमाली, रोहित मेनारिया, कैलाश माली, महेंद्र एवं हिमांशु ने सभी प्रतिभागी टीमों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन उद्योग जगत में आपसी सहयोग, खेल भावना और स्वस्थ संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Badgaon, Udaipur | Jun 5, 2026

*"खेत बचाओ अभियान" के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन*

*प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा जल संरक्षण का दिया संदेश*

सलूंबर, 05 जून। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत गुरुवार को जिले की जयसमंद झील स्थित रूठी रानी महल परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गोष्ठी के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। अधिकारियों ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का अनियंत्रित उपयोग मानव स्वास्थ्य, पशु-पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के साथ-साथ मृदा की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

किसानों को रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में कमी लाते हुए वर्मी कम्पोस्ट खाद, जैविक खाद एवं अन्य प्राकृतिक उत्पादों के उपयोग की सलाह दी गई। साथ ही प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया गया, जिससे भूमि की उर्वरता एवं पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखा जा सके।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। किसानों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में "वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" के तहत उपस्थित किसानों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। किसानों ने जल स्रोतों के संरक्षण, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

गोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

*"खेत बचाओ अभियान" के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन* *प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा जल संरक्षण का दिया संदेश* सलूंबर, 05 जून। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत गुरुवार को जिले की जयसमंद झील स्थित रूठी रानी महल परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गोष्ठी के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। अधिकारियों ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का अनियंत्रित उपयोग मानव स्वास्थ्य, पशु-पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के साथ-साथ मृदा की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। किसानों को रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में कमी लाते हुए वर्मी कम्पोस्ट खाद, जैविक खाद एवं अन्य प्राकृतिक उत्पादों के उपयोग की सलाह दी गई। साथ ही प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया गया, जिससे भूमि की उर्वरता एवं पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखा जा सके। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। किसानों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में "वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" के तहत उपस्थित किसानों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। किसानों ने जल स्रोतों के संरक्षण, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। गोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Badgaon, Udaipur | Jun 5, 2026

निमड़ी में पंचफल पौधारोपण घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग
पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

उदयपुर। ग्राम पंचायत चारगदिया के निमड़ी गांव में मनरेगा योजना के तहत हुए पंचफल पौधारोपण एवं रखरखाव कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और संदिग्ध अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के नेतृत्व में जिला कलक्टर उदयपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम निमड़ी में वर्ष 2021 से 2025 के बीच मनरेगा योजना के अंतर्गत पंचफल पौधारोपण, चारागाह विकास एवं रखरखाव कार्यों पर करीब 42 लाख रुपये खर्च किए गए। लेकिन सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिनसे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका व्यक्त की गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि डिजिटल एस्टिमेट के अनुसार रखरखाव एवं निगरानी (वॉच एंड वार्ड) कार्य के लिए 4 लाख 98 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से लगभग 2 लाख 79 हजार रुपये श्रम मद में खर्च दर्शाए गए। जबकि सामाजिक अंकेक्षण के दौरान मौके पर किसी प्रकार की नियमित निगरानी व्यवस्था नहीं पाई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि यह राशि फर्जी तरीके से खर्च दर्शाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया हो सकता है।
सामाजिक अंकेक्षण में पौधारोपण स्थल पर पौधों का जीवित प्रतिशत भी अपेक्षा से कम पाया गया। कई स्थानों पर तारबंदी क्षतिग्रस्त मिली तथा रखरखाव कार्य स्वीकृत उद्देश्यों के अनुरूप नहीं होने की बात सामने आई। ग्रामीणों का कहना है कि रिकॉर्ड और वास्तविक स्थिति में काफी अंतर पाया गया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत होने के कुछ समय बाद, 19 मई 2026 को पंचफल क्षेत्र में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे पौधारोपण क्षेत्र और अधिकांश पौधे जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने इस घटना को संदेहास्पद बताते हुए कहा कि यह आग अनियमितताओं को छिपाने के उद्देश्य से लगाई गई हो सकती है। हालांकि मामले में अब तक ग्राम पंचायत द्वारा कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई है, जिससे संदेह और गहरा गया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया कि पंचफल विकास कार्य के एक बिल में दो गेटों के नाम पर लगभग 44 हजार रुपये का भुगतान किया गया, जबकि वर्तमान में मौके पर केवल एक ही गेट मौजूद है। इस तथ्य को भी जांच के दायरे में शामिल करने की मांग की गई है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पंचफल विकास कार्य में हुए कुल खर्च, रखरखाव एवं निगरानी मद में किए गए भुगतान, मास्टर रोल, माप पुस्तिका, भुगतान रिकॉर्ड तथा अग्निकांड की परिस्थितियों की विस्तृत जांच करवाई जाए। साथ ही दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जनता के धन की सुरक्षा के लिए पूरे प्रकरण का खुलासा होना आवश्यक है। इस दौरान रामलाल, पिंटू, लोकेश, कालु रावत, हीरालाल, राधेश्याम, नाथुलाल, भगवती, हीरालाल, राजेन्द्र टीलावत, गंगाराम, बंशीलाल, हेमंत, राजेन्द्र सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

निमड़ी में पंचफल पौधारोपण घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन उदयपुर। ग्राम पंचायत चारगदिया के निमड़ी गांव में मनरेगा योजना के तहत हुए पंचफल पौधारोपण एवं रखरखाव कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और संदिग्ध अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के नेतृत्व में जिला कलक्टर उदयपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम निमड़ी में वर्ष 2021 से 2025 के बीच मनरेगा योजना के अंतर्गत पंचफल पौधारोपण, चारागाह विकास एवं रखरखाव कार्यों पर करीब 42 लाख रुपये खर्च किए गए। लेकिन सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिनसे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका व्यक्त की गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि डिजिटल एस्टिमेट के अनुसार रखरखाव एवं निगरानी (वॉच एंड वार्ड) कार्य के लिए 4 लाख 98 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से लगभग 2 लाख 79 हजार रुपये श्रम मद में खर्च दर्शाए गए। जबकि सामाजिक अंकेक्षण के दौरान मौके पर किसी प्रकार की नियमित निगरानी व्यवस्था नहीं पाई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि यह राशि फर्जी तरीके से खर्च दर्शाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया हो सकता है। सामाजिक अंकेक्षण में पौधारोपण स्थल पर पौधों का जीवित प्रतिशत भी अपेक्षा से कम पाया गया। कई स्थानों पर तारबंदी क्षतिग्रस्त मिली तथा रखरखाव कार्य स्वीकृत उद्देश्यों के अनुरूप नहीं होने की बात सामने आई। ग्रामीणों का कहना है कि रिकॉर्ड और वास्तविक स्थिति में काफी अंतर पाया गया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत होने के कुछ समय बाद, 19 मई 2026 को पंचफल क्षेत्र में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे पौधारोपण क्षेत्र और अधिकांश पौधे जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने इस घटना को संदेहास्पद बताते हुए कहा कि यह आग अनियमितताओं को छिपाने के उद्देश्य से लगाई गई हो सकती है। हालांकि मामले में अब तक ग्राम पंचायत द्वारा कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई है, जिससे संदेह और गहरा गया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया कि पंचफल विकास कार्य के एक बिल में दो गेटों के नाम पर लगभग 44 हजार रुपये का भुगतान किया गया, जबकि वर्तमान में मौके पर केवल एक ही गेट मौजूद है। इस तथ्य को भी जांच के दायरे में शामिल करने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पंचफल विकास कार्य में हुए कुल खर्च, रखरखाव एवं निगरानी मद में किए गए भुगतान, मास्टर रोल, माप पुस्तिका, भुगतान रिकॉर्ड तथा अग्निकांड की परिस्थितियों की विस्तृत जांच करवाई जाए। साथ ही दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जनता के धन की सुरक्षा के लिए पूरे प्रकरण का खुलासा होना आवश्यक है। इस दौरान रामलाल, पिंटू, लोकेश, कालु रावत, हीरालाल, राधेश्याम, नाथुलाल, भगवती, हीरालाल, राजेन्द्र टीलावत, गंगाराम, बंशीलाल, हेमंत, राजेन्द्र सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Badgaon, Udaipur | Jun 5, 2026