महसी तहसील में एसडीएम आलोक प्रसाद के कथित अमर्यादित व्यवहार और जातिगत टिप्पणी के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल बुधवार को 20 वें दिन भी जारी रही। दोपहर 12 से 2:30 बजे तक हुए प्रदर्शन के कारण न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप रहा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष भारत प्रसाद मिश्र ने कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई, उन्होंने कहा कि लड़ाई अब आरपार की लड़ी जाएगी।