शाहगंज: लेखपाल संघ ने मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान
लंबित मांगों के समाधान को लेकर लेखपाल संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। शासन और राजस्व परिषद से लगातार अनुरोध के बावजूद मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज लेखपाल 3 अक्टूबर से आंदोलन शुरू करेंगे। 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी शाहगंज को सूचना दी गई है। संघ की तरफ से शुक्रवार की दोपहर करीब