मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना में तैनात प्रशिक्षु दारोगा रितु रंजन अपनी ही पिस्टल की गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बीते गुरूवार देर शाम करीब आठ बजे की बताई जा रही है।चिकित्सकों ने स्थिति खतरे से बाहर बताई है।