मीनापुर: खरहर गांव से पुलिस ने हत्या के आरोपित को किया गिरफ्तार, एक साल से था फरार
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के खरहर गांव से गुरूवार की सुबह करीब ग्यारह बजे हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान उक्त गांव के सोनेलाल प्रसाद बताया गया है। थानाध्यक्ष कुमार संतोष रजक ने बताया कि सोनेलाल पिछले साल हुई एक नाबालिक की हत्या का आरोपित था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।