जगदलपुर: जिला कार्यालय में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली, किसान पंजीयन में तेजी लाने के दिए निर्देश
कलेक्टर हरिस एस की अध्यक्षता में रविवार को जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री हरिस ने किसान पंजीयन, आधार सीडिंग, डिजिटल हस्ताक्षर एवं नक्शा बटांकन के कार्य में आवश्यक प्रगति लाने के लिए निर्देश दिए।