मादक पदार्थों के अवैध व्यापार,भंडारण, परिवहन एवं इसके सेवन के विरुद्ध नियमित छापामारी करें और पकड़े गये लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें - जिलाधिकारी
जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में (NCORD) नार्को-कोऑर्डिनेशन की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात भी मौजूद थे। इस बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, इसके भंडारण एवं परिवहन तथा मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण हेतु आपसी समन्वय स्थापित कर नियमित कार्रवाई की जाए एवं पकड़े गए लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें।
विगत एक माह में जिला पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विषय में बताया गया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत कल 33 कांड दर्ज किए गए हैं जिनमें कुल 44 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत 775किलोग्राम गांजा, 01 किलोग्राम चरस, 24 ग्राम स्मैक,01 पिस्टल, 18 मोबाइल, 10 मोटरसाइकिल,05 चार पहिया वा, 01 ट्रक, 16.60 लॉज रु कैश तथा 9000 नेपाली रुपया जप्त किए गए हैं।
जिला के सीमावर्ती अनुमंडल खासकर रक्सौल तथा ढाका के क्षेत्र में पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल (ssb) के पदाधिकारियो के द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए संयुक्त छापामारी अभियान नियमित संचालित किया जाए। नेपाल से लगे सीमावर्ती क्षेत्र खासकर आदापुर और घोड़ासहन नारकोटिक्स के मामले में बहुत ही संवेदनशील है, वहां लगातार नजर रखें।
बैठक में समादेष्टा 71वीं बटालियन, 20वीं बटालियन एवं 47वीं बटालियन, जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, औषधि नियंत्रक, अधीक्षक मद्य निषेध,डीपीओ आईसीडीएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी तथा प्रतिनिधि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मोतिहारी उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित कमांडेंट 71वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल के द्वारा बताया गया कि पुलिस के साथ सशस्त्र सीमा बल की ज्वाइंट ऑपरेशन में पिछले एक माह में गांजा, स्मैक चरस पकड़ा गया है। इस बीच तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि इस माह में फ़र्टिलाइज़र के मामले में 11 मामले दर्ज किए गए हैं। कुल 75848 kg उर्वरक जप्त किया गया है। सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने एवं अंतर जिला समन्वय को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया है।
कमांडेंट 71वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल पिपरा कोठी के द्वारा बताया गया कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से नार्कोटिक्स और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के विरुद्ध लोगों की गिरफ्तारी की गई है और ड्रग्स दुकानों पर भी लगातार छापेमारी की गई है।
सहायक आयुक्त मध निषेध के द्वारा बताया गया कि मध् निषेध लक्ष्मीपुर,रक्सौल चेक पोस्ट के द्वारा एक मोटरसाइकिल के साथ 7 kg गांजा और दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध रक्सौल थाना केस नंबर 460/ 26 दिनांक 31. 8.2026 को दर्ज कराया गया है
2.31 किलोग्राम गांजा भी जप्त किया गया है।
जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि सीमा सुरक्षा बल स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तस्करी विरुद्ध अभियान चलाए। जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बॉर्डर एरिया में खाद के दुकानों के स्टॉक वेरिफिकेशन नियमित रूप से किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि निरोधात्मक कार्य में लगे हुए पदाधिकारी स्थानीय थाना को सूचना निश्चित रूप से दें और एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। अनुमंडल स्तर पर पुलिस प्रशासन,एसएसबी,ड्रग्स कंट्रोल से जुड़े पदाधिकारी एवं कृषि विभाग के पदाधिकारी बैठक कर प्रभावी रणनीति बनाएं और कार्रवाई करें।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा निर्देश दिया गया अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा सभी थाना प्रभारी बिल्कुल चौकस होकर ड्रग्स का सेवन करने वालों को पकड़े,खासकर युवाओं और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। चौक चौराहा सहित सार्वजनिक स्थल के आस-पास कड़ी नजर रखें।
ड्रग इंस्पेक्टर और फूड अफसर को लगातार दुकानों की जांच करने का अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पर्व त्यौहार का समय आ रहा है। रक्सौल ढाका अरेराज सहित अन्य अनुमंडल में भी बड़े मिष्ठान भंडार सहित अन्य सभी दुकानों की जांच निश्चित रूप से की जाए।
बैठक में सभी अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police