जमुई: कुंभ से स्नान कर लौट रहे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की कंटेनर से टक्कर, भाई, बहन और पुत्र की हुई मौत, परिजनों में शोक
Jamui, Jamui | Feb 23, 2025 यूपी के प्रयागराज से कुंभ स्नान कर अपने परिवार के साथ रविवार की सुबह 5 बजे जमुई लौट रहे चिकित्सक का स्कॉर्पियो कैमूर के पास सड़क किनारे कंटेनर से टकरा गई। जिसमें चिकित्सक के उसकी बहन और 18 वर्षीय पुत्र सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही जमुई में उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।