कतरीसराय: कतरीसराय प्रखंड क्षेत्र में बारिश से धान की कटाई हुई ठप, किसानों की बढ़ी चिंता,कटी फसल बर्बाद होने का डर; बारिश पड़ने से
कतरीसराय प्रखंड क्षेत्र में शनिवार से रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के कारण धान की कटाई का काम लगभग ठप हो गया है। खेतों में नमी और पानी जमा होने से हार्वेस्टर मशीनें नहीं चल पा रही हैं। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के किसान पवन कुमार, सूरज कुमार, प्रकाश, दीपक, रौशन, राजेंद्र और छोटे समेत अन्य किसानों ने रविवार की सुबह 9 बज