बडोनी: ग्राम बसई के महाविद्यालय में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर ABVP ने दिया ज्ञापन, जिला संयोजक ने दी जानकारी
Badoni, Datia | Jun 16, 2025 ग्राम बसई के महाविद्यालय में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर ABVP द्वारा दिये गए ज्ञापन को लेकर ABVP के जिला संयोजक अभिषेक गुर्जर ने जानकारी दी है। सोमवार की रात्रि में 08 बजे उन्होंने बताया कि बसई के महाविद्यालय में कोई मूलभूत सुविधा नहीं है जबकि वहां के प्राचार्य कई बार लिखित में दे चुके है। केवल छात्रों से फीस ली जा रही है। न तो वहां जल की व्यवस्था है।