बडोनी: दतिया-सोनागिर रेलखंड के पास शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, C-3 कोच के शीशे टूटे, यात्री ने वीडियो किया वायरल
Badoni, Datia | Jun 12, 2025 रानी कमलापति से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर दतिया और सोनागिर रेलवे स्टेशन के बीच अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन के C-3 कोच पर पत्थर फेंके गए, जिससे कोच की खिड़की के शीशे टूट गए। लेकिन अफरा-तफरी मच गई। जिसका किसी यात्री ने गुरुवार की शाम 06 बजे वीडियों बनाकर वायरल कर दिया।