बडोनी: ग्राम हम्मीरपुर में मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने वृद्ध से की मारपीट, जिगना पुलिस ने मामला दर्ज किया
Badoni, Datia | Jun 13, 2025 ग्राम हम्मीरपुर में मामूली विवाद को लेकर एक वृद्ध के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। मारपीट में वृद्ध घायल हो गया। जिसको लेकर घायल वृद्ध ने जिगना थाने पहुँचकर आरोपी पर मामला दर्ज कराया हैं। शुक्रवार की रात्रि में 09 बजे जिगना पुलिस ने बताया कि पीड़ित जसवन्त सिंह पुत्र अनन्त सिंह बुंदेला के साथ मामूली विवाद को लेकर आरोपी जसरथ पाल ने मारपीट कर दी।