बडोनी: ग्राम सहदौरा में पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ हुई मारपीट, बड़ोनी पुलिस ने मामला किया दर्ज
Badoni, Datia | Jun 11, 2025 बड़ोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सहदौरा में एक युवक के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया। जिसको लेकर घायल अधेड़ ने बड़ोनी थाने पहुँचकर आरोपी पर मामला दर्ज कराया है। बुधवार शाम 05 बजे बड़ोनी पुलिस ने बताया कि फरियादी गोलू राजा पुत्र राजेन्द्र सिंह परमार अपने घर के बाहर था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ब्रजमोहन रावत ने उसकी मारपीट कर दी।