बासोदा: ग्राम भाटनी में खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
Basoda, Vidisha | May 12, 2024 बासौदा के ग्राम भाटनी में खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से की गई शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दोनों पक्षों में 2 - 2 व्यक्तियों को आरोपी बनाया है। जानकारी के अनुसार खेत की जुताई को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है।