ग्राम कर्रा के गेन्वार में नव विवाहिता की लाश कुएं में पड़ी हुई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था लेकिन घर में मौजूद पालतू कुत्ते की वजह से डेड बॉडी तक पुलिस और परिजन पहुंच सके। पालतू कुत्ता बार-बार घर से कुएं तक जाता और फिर वापस आ जाता था। कुत्ता यह बताने का प्रयास कर रहा था कि उसकी मालकिन की लाश कुएं में है।