राजातालाब: वाराणसी में धान के खेत में मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के शाहंशापुर गांव में रविवार सुबह 12:30बजे एक बुजुर्ग का शव धान के खेत में पाए जाने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शाहंशापुर गांव के ही रहने वाले सच्चा लाल (65) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों परिजनों के अनुसार,सच्चा लाल सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे।