राजातालाब: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में हाईवे पार कर रहे कार चालक को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में शनिवार की रात 11बजे एक दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रखौना रिंगरोड पर मिर्जामुराद के पास यह हादसा तब हुआ जब राजस्थान के जयपुर जिले के शिवपुरी निवासी शिवदान सिंह (35) अपनी कार खड़ी करके हाइवे क्रॉस कर रहे थे।