मानिकपुर: काली घाटी के मोड़ पर अनियंत्रित हुई बाइक, 19 वर्षीय बाइक सवार युवक की गई जान
चित्रकूट। मानिकपुर की काली घाटी में शनिवार रात करीब 8:45 बजे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में सगवारा गांव निवासी भौरों प्रसाद (19) की मौत हो गई। वह मित्र को रेलवे स्टेशन छोड़कर गांव लौट रहा था। पुलिस ने रविवार सुबह 11 बजे पंचनामा भरकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।