पुरैनी: एसपी ने पुरैनी थाना का किया औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए दिशा-निर्देश
मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक यानी एसपी संदीप सिंह सोमवार को अचानक पुरैनी थाना पहुंच गए। अचानक आए एसपी को देखते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने थाना परिसर में विभिन्न प्रकार की पंजियों का निरीक्षण किया वहीं विभिन्न भवनों की साफ सफाई व रखरखाव भी देखी। फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित कांडों के निष्पादन का दिशा निर्देश दिया।