पुरैनी: पुरैनी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी
बुधवार को लगभग 3 बजे के आसपास प्रखंड शाह अंचल कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से एमसीबी के मुख्य बोर्ड में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे कार्यालय परिसर में धुआं ही धुआं नजर आने लगा। आग आग की आवाज सुनकर पदाधिकारी से लेकर कर्मी और कार्यालय में मौजूद आम लोगों में अफरा तफरी मच गई और सभी लोग कार्यालय से बाहर निकल गए। 2 घंटे की मशक्कत के बाद विद्युत सप्लाई बहाल की गई।