पुरैनी: पुरैनी प्रखंड के औराय में सर्वो देवी मेला के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले सर्वो देवी मेला के अंतिम दिन रविवार को लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। पुरैनी प्रखंड ही नहीं अलग-अलग जगह के हजारों की संख्या में लोगों ने मंदिर परिसर पहुंच कर पूजा अर्चना की वहीं मेले का आनंद उठाया।सैकड़ो की संख्या में खाने-पीने की दुकान, दर्जनों छोटे-बड़े झूले, मनिहारा की दुकान लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं।