पुरैनी: पुरैनी प्रखंड के औराय पंचायत में सर्वो देवी मेला को लेकर मूर्तियों में शुक्रवार मध्य रात्रि की गई प्राण प्रतिष्ठा
औराय पंचायत में प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही शुक्रवार से तीन दिवसीय मां सर्वो देवी मेला का शुभारंभ हो गया। इस दौरान दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अतिथि कलाकारों के द्वारा किया जाएगा। मेला को लेकर विभिन्न प्रकार की तैयारी की गई है अलग-अलग दुकानें सजाई गई है। आयोजन को लेकर स्थानीय बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।