केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने ग्राम सेमरखेडी में विद्युत सब स्टेशन का किया लोकार्पण
--
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया में अशोकनगर जिले की विकासखण्ड मुंगावली के ग्राम सेमरखेडी में नवनिर्मित विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया। इस विद्युत सब स्टेशन की लागत 02 करोड़ 25 लाख है। विद्युत उपकेंद्र की विद्युत क्षमता 5एमव्हीए है। इस विद्युत सब स्टेशन से 16 ग्राम लाभान्वित होगें।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि नवनिर्मित विद्युत सब स्टेशन के प्रारंभ होने से आसपास के ग्रामों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली सुनिश्चित हो सकेगें। जिससे किसानों एवं ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी,पूर्व विधायक अशोकनगर श्री जजपाल सिंह जज्जी सहित जनप्रतिनिधिगण,अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#ashoknagar