चंदेरी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एफटीके द्वारा जल परीक्षण की ट्रेनिंग दी
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशानुसार स्टॉप डायरिया अभियान 01 जुलाई से 30 जुलाई के अंतर्गत कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड अशोकनगर के मार्गदर्शन में गुरूवार को विकासखंड चंदेरी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एफटीके द्वारा जल परीक्षण की ट्रेनिंग दी गई। दूषित जल से होने वाली बीमारियों एवं उनके रोकथाम की जानकारी भी दी गई एवं सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एफटीके किट वितरित भी की गई।इसमें सहायक यंत्री धर्मांशु दीक्षित,विकासखंड समन्वयक अविनाश गोस्वामी,केमिस्ट शहवाज खान, पीएमयू से नेहा जैन,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#ashoknagar