सारठ: सीओ केसीएस मुंडा ने बरमसिया के पास सरकारी योजना हेतु ज़मीन का जायजा लिया, ज़िला भेजेंगे रिपोर्ट
Sarath, Deoghar | May 19, 2026 CO केसीएस मुंडा ने CI विभाष कुमार, कर्मचारी केलु दास आदि संग मंगलवार शाम 5 बजे झिलुआ पंचायत के बरमसिया के पास पड़े सरकारी जमीन का जायजा लिया। बताया कि सरकारी योजना को धरातल पर उतारने के लिए जिला से सरकारी जमीन का ब्यौरा मांगा गया है।ऐसे में पूजहरखोंदा मोजा में 25 एकड़ सरकारी जमीन है। SC/ST आवासीय विद्यालय निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध होने का रिपोर्ट किया जाएगा।