बांसगांव: सीएचसी बांसगांव पर फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी किट वितरित, सीएचसी अधीक्षक व स्वास्थ्य विभाग के एसएमआई रहे मौजूद
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव में गुरुवार को फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी किट वितरित की गई। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. के.एम. अग्रवाल ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है। जो समय पर इलाज न मिलने पर दिव्यांगता का कारण बन सकती है। उन्होंने लोगों से समय रहते उपचार कराने की अपील की।