बांसगांव: मंगल बाजार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बेलीपार के बिस्टौली निवासी दो युवक हुए घायल
गगहा क्षेत्र के मंगल बाजार के पास बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे बाइक सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। वहां से गुजर रहे अतायर निवासी नरसिंह यादव ने घायलों को देख तत्काल एम्बुलेंस व गगहा पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भर्ती कराया। घायलों बेलीपार के बिस्टौली के रहने वाले थे।