गोरसरी–अमरपाटन मार्ग पर अंधा मोड़ बना हादसों का खतरा, सड़क में गड्ढे या गड्ढों में तब्दील हुई सड़क।
अंधे मोड़ पर बड़े-बड़े गड्ढे, वाहन चालकों की जान जोखिम में, जिम्मेदार विभाग की नजर कब पड़ेगी?
रामनगर मैह)-- गोरसरी अमरपाटन मार्ग पर सड़क की बदहाल स्थिति अब राहगीरों वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। खासकर अंधे मोड़ पर बने गहरे गड्ढे हादसों को खुलेआम हास्पिटल और श्मशान भूमि पर आने न्योता निमंत्रण दे रहे हैं। सड़क पर गड्ढे हैं या मोड़ की सड़क ही गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, यह स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।
गोसररी चौराहे से तीन सौ मीटर चलने पर घाटी में अंधे मोड़ पर अचानक सामने आने वाले गड्ढों से वाहन चालकों को संभलने का मौका तक नहीं मिल सकता। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता और भी खतरा और जोखिम भरा है। जरा सी चूक गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
*क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या सड़क की मरम्मत के लिए किसी दुर्घटना का होना जरूरी है? आखिरकार सड़क की बदहाली और अंधे मोड़ के खतरों पर जिम्मेदार अधिकारियों की नजर कब पड़ेगी?*
राहगीरों सरदार सिंह तथा साथी हम सफर निकलते हुए वाहन चालक ने मांग कि है तत्काल गड्ढों की मरम्मत हो तथा दुर्घटना से बचने के लिए अंधे मोड़ पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए जाएं, ताकि अनहोनी से बचा जा सके। या जुम्मेवार तंत्र अनहोनी घटना ही चाहता हो तो आम बात है।👇