नागौद पुलिस को मिली बडी सफलता ,गोली मारकर हत्या के प्रयास की 02 घटनाए करने का मुख्य गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महो0 एवं पुलिस उप महानिरीक्षक महो0 रीवा जोन रीवा के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक महोदय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महो0 सतना एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नागौद के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरी. निरीक्षक मनोज कुमार सोनी के नेतृत्व में निम्नानुसार कार्यवाही की गई – -
दिनांक 08/11/2026 को सुबह करीब 10.30 बजे अभिलाष लोधी और प्रिंस यादव दोनों ललचहा राणा यादव की दुकान के पास घनश्याम कुशवाहा को प्रिंस यादव अपने हाथ में पिस्टल दिखाते हुए बोला मेरे दोस्त अभिलाष के साथ मारपीट क्यों किया था, इसी विवाद से प्रिंस यादव हाथ में लिये पिस्टल से धनश्याम कुशवाहा को एक गोली मारा तो राजा यादव के पीछे छुपने लगा और भागने लगा, तभी दूसरी गोली मारा जो बाए पैर की जांघ में लगी तथा तीसरी गोली मारा तो जो दाहिने पैर की जांघ में हल्की लगती हुई गोली निकल गई, घटना के बाद दोनो आरोपी फरार हो गये रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना दौरान आरोपीगणो की पता तलाश कर अभिलाष लोधी ,ग्राम बारापत्थर को दिनांक 12/11/26 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है आरोपी प्रिंस यादव घटना से लगातार फरार था जो पुन:
दिनांक 14/11/26 के 11.30 बजे करीबन अच्छेलाल यादव के घर के पास बारापत्थर के पास प्रिंस यादव अपनी मोटर सायकल से आया और राणा यादव की स्कूटी के सामने अपनी मोटर सायकल को आंगे लगा दिया और प्रिंस यादव अपने हाथ मे लिये पिस्टल से राणा यादव के गोली मारी जो मेरे पीछे पींठ मे छूते हुए निकल गई ,राणा यादव की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर तत्काल स्टाप और टीम के साथ आरोपी की पता तलाश कर आरोपी प्रिंस यादव पिता रामप्रवेश यादव उम्र 28 वर्ष निवासी बारापत्थर थाना नागौद जिला सतना को दिनांक 14.11.26 को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आरोपी से देशी पिस्टल तीन जिंदा कारतूस बिना नम्बर की काली स्पलेन्डर मोटरसाईकिल जप्त किया गया । जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी - प्रिंस यादव पिता रामप्रवेश यादव उम्र 28 वर्ष निवासी बारापत्थर थाना नागौद जिला सतना
जप्ती – एक अदद देशी पिस्टल ,03 जिन्दा कारतूस कुल कीमती 30,600 रूपये
बिना नंम्बर की काली स्पेलेण्डर मोटर साईकल कुल कीमती 45000 रूपये
आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध पूर्व अपराध - कुल 17 अपराध पूर्व से जैसे – हत्या का प्रयास ,चोरी, अवैध हथियार एव मारपीट जैसे अपराध पंजीबद्ध है
सराहनीय भूमिका- निरीक्षक मनोज कुमार सोनी ,निरीक्षक संदीप चतुर्वेदी (थाना प्रभारी रामपुर बेघलान), प्र0आर0 अनुप मिश्रा (रामपुर बघेलान) एवं स्टाप , उप निरी0 अजीत सिंह (सायवर सेल ) एवं सायवर टीम उनिरी रंगदेव सिंह ,,सउनिरी श्यामलाल रावत .प्रआर अविनय शर्मा , ,प्रआर मिथलेश मिश्रा ,प्रआर अनिल वर्मा ,प्रआर महेन्द्र साकेत , ,आर सुरेन्द्र पटेल ,किशन सिंह ,नरेन्द्र चौधरी आर नरेन्द्र लोवंशी ,आर ,शैलेन्द्र गुर्जर (थाना नागौद )