नगड़ी: पिस्कानगड़ी में मृतक पत्रकार को दी गई श्रद्धांजलि
Nagri, Ranchi | Feb 12, 2024 नगड़ी प्रखंड के पत्रकार सह कुशवाहा विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो की मौत पर रविवार को सत्संग भवन नगड़ी में केसरवानी वैश्य सभा और तरुण सभा द्वारा शोकसभा की गई। केशरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष रामसजीवन केशरी ने कहा कि प्रदीप कुमार महतो हमारे केशरवानी समाज के लिए हर सुख-दुख में साथ में खड़े रहते थे। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।