नगड़ी: मारवाड़ी कॉलेज में चला जागरुकता अभियान
Nagri, Ranchi | Feb 9, 2024 मारवाड़ी कॉलेज महिला विभाग में शुक्रवार को जागरुकता अभियान चलाया गया। इसमें डीएमसी हरिलाल द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बताया कि कॉलेज में चार दिन नि:शुल्क टीकाकरण अभियान महिला विभाग में 10 और 17 और पुरुष विभाग में 19 और 22 फरवरी को चलेगा।