नगड़ी: नामकुम स्थित JSSC के CGL पेपर लीक मामले में राज्य सरकार ने एसआईटी का किया गठन
Nagri, Ranchi | Feb 8, 2024 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 प्रश्न पत्र लीक मामले में राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सदर संजीव कुमार बेसरा करेंगे। इनके अलावा एसआईटी में चार पुलिस निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी शामिल होंगे। इससे संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं।