नगड़ी: नामकुम में आठ सेंटरों पर हुई मेट्रिक की परीक्षा
Nagri, Ranchi | Feb 6, 2024 मंगलवार को नामकुम प्रखंड के आठ सेंटरों पर परीक्षा शुरू हुई। इसमें स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर दी गई थी। इस संबंध में बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में सभी जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और विद्यालय के केंद्र अधीक्षक आदि की बैठक हुई।