बांके बाज़ार: बांकेबाजार में कथित अवैध क्लिनिकों पर कार्रवाई न होने से स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल
बांकेबाजार थाना क्षेत्र में कथित रूप से संचालित हो रहे निजी क्लिनिकों और नर्सिंग होम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना के पास से लेकर मुख्य बाजार तक 18 से अधिक क्लिनिक और नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। इनमें कई जगहों पर डॉक्टरों के नाम और योग्यता से संबंधित बोर्ड तक नहीं लगे हैं। लोगों का दावा है कि