सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन वाले विभागों पर डीएम सख्त, बैठक में दिए कड़े निर्देश
फिरोजाबाद/18 सितंबर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार काम की समीक्षा की। जिन विभागों का काम डैशबोर्ड पर खराब मिला, उनको सुधार के सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश का मौसम खत्म होते ही जिले की सभी बड़ी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। पीडब्ल्यूडी, आरईडी और नगर निकायों को कहा गया कि गड्ढा वाली सड़कों का सर्वे करके जल्दी सूची दें।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में बैंकों में अटके आवेदनों पर नाराजगी जताई। लीड बैंक मैनेजर को कहा कि जल्दी निस्तारण करें, लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।
स्टेट स्किल डेवलपमेंट फंड और एक जिला एक उत्पाद टूलकिट योजना में प्रशिक्षण और टूलकिट बांटने की जानकारी ली। कहा कि पात्र लोगों को शत-प्रतिशत लाभ मिले और डैशबोर्ड पर डाटा समय से डाला जाए।
सिंचाई विभाग को नहरों की सफाई कराकर आखिरी छोर तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को दिक्कत न हो।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि कोई भी आवारा पशु सड़क पर न दिखे। सभी को गौशालाओं में रखा जाए। इसमें सभी खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी को कहा कि सबसे खराब स्थिति वाले स्कूलों को जनप्रतिनिधि और अधिकारी गोद लें, ताकि स्कूलों की हालत सुधर सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी कल्पना जयसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामबदन राम, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
---
👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें
💬 अपनी राय कमेंट में जरूर दें
🔄 खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें
🔔 ताजा खबरों के लिए पेज को फॉलो करें
#FirozabadNews #Firozabad #UPNews #DMCAction #CMDashBoard #BreakingNews #ViralNews #Trending