मिशन शक्ति फेज-5 : फिरोजाबाद में शोहदों पर पुलिस का शिकंजा, 40 पर हुई कार्रवाई
फिरोजाबाद/18 सितंबर। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत फिरोजाबाद पुलिस ने गुरुवार को जिले भर में बड़ा अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे के निर्देशन में सभी थानों की मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम सड़कों पर उतरी।
टीमों ने चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, बाजारों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया। उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपात सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी। पम्पलेट बांटकर सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों के बारे में भी बताया।
सादे कपड़ों में महिला पुलिस ने संवेदनशील जगहों पर नजर रखी। चेकिंग के दौरान 40 शोहदों पर कार्रवाई की गई। इनमें से ज्यादातर को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि नसीरपुर, रजावली और शिकोहाबाद में 7 लोगों पर बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135 के तहत कार्रवाई की गई।
इसके अलावा काउंसलिंग करके 5 परिवारों में समझौता भी कराया गया। महिला बीट अधिकारियों ने गांवों और स्कूलों में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं।
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि छेड़खानी या साइबर अपराध होने पर पुलिस हमेशा साथ है, तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
---
👍 बेटियों की सुरक्षा की इस पहल को लाइक करें
💬 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं
🔄 ज्यादा से ज्यादा शेयर करके जागरूकता फैलाएं
🔔 पेज को फॉलो करना न भूलें
#MissionShakti #FirozabadPolice #FirozabadNews #UPPolice #WomenSafety #ViralNews #BreakingNews