कैसरगंज: कैसरगंज में अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टर ट्रॉली सीज, आठ वाहनों का हुआ ऑनलाइन चालान
खनन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया, जिलाधिकारी मोनिका एवं अपर जिलाधिकारी गौरव के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी अंकुश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कैसरगंज में अवैध बालू खनन की सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली सीज किए गए और आठ वाहनों का चालान किया गया।