कैसरगंज: फखरपुर अस्पताल के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक हुआ घायल हालत गंभीर इलाज जारी
फखरपुर अस्पताल के पास रामकिशोर अपनी दुकान बंद करके पेट्रोल पम्प पर तेल डालने के लिए जा रहे थे। तभी फखरपुर अस्पताल के पास दो बाइको की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया ।अस्पताल लेकर डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । बाइक सवार घायल की हालत गंभीर बनी हुई इलाज जारी है।