राजगढ़ी: सीओ बड़कोट ने दोबाटा पंजीकरण सहित यात्रा चौकियो का निरीक्षण,बरसात के दौरान यात्रियों को सुरक्षित स्थान रोकने के निर्देश
मानसून सीजन की बरसात को देखते सीओ सुरेन्द्र भण्डारी ने यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यात्री पंजीकरण केन्द्र दोबाटा, खरादी, पुलिस चौकी पालीगाड़ एवं संवेदशील स्थान डाबरकोट का स्थालीय निरीक्षण किया, सीओ ने यात्रा मार्गो पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को सुरक्षित एवं सुचारु यात्रा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।